रात के खाने में गर्भवती महिला क्या खा सकती है?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

1. प्रेगनेंसी महीने आपको सुबह के नाश्ते में फ्रूट सलाद और दही का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। इससे सीने में जलन और एसिडिटी की दिक्कत कम हो सकती है।
2. इसके अलावा आप सुबह में साबुत अनाज से बनी दो रोटियां, एक कटोरी हरी सब्जी और दाल का सेवन कर सकते हैं।
3. साथ ही आप नाश्ते में पोहा, उकमा या सूजी से बनी कोई डिश खा सकते हैं। ये लाइट फूड आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
4. ब्रेकफास्ट में पराठा, दही और सलाद भी ले सकते हैं। सलाद में आप चुकरंदर, टमाटर, खीरा और गाजर को जरूर शामिल करें।
5. आप चाहे तो नारियल पानी, सलाद और भिगोएं हुए ड्राई फ्रूट्स खाकर भी दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

दोपहर के खाने में खाएं ये चीजें

1. दोपहर के खाने में आप हरी सब्जियां, छाछ और 2 रोटी खा सकते हैं। एक बार में बहुत अधिक न खाएं। थोड़े-थोड़े अंतराल के बाद कुछ खाते रहें।
2. आप चाहे तो लंच में ट्यूना फिश करी और ब्राउन राइस सलाद के साथ खा सकते हैं। खाने को आराम से चबाकर खाएं ताकि पाचन तंत्र सही रहे।
3. इसके अलावा आप दोपहर में सब्जियों से बनी प्यूरी या खिचड़ी भी खा सकते हैं। प्रेगनेंसी में अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
4. आप अपनी डाइट में सोयाबीन की सब्जी, मसूर की दाल और मल्टीग्रेन रोटी को शामिल कर सकते हैं।


ऐसा रखें शाम का स्नैक्स

1. शाम का स्नैक्स ऐसे रखें, जिससे आपकी दिनभर की थकान कम हो सके और आपको बेहतर महसूस हो।
2. इसके लिए आप बेरीज या स्ट्रॉबेरी से भरपूर ओट्स खा सकते हैं। ये हल्का और सुपाच्य भी होता है।
3. शाम में आप गीन टी और रोस्टेड मखाना या चना खा सकते हैं।


रात के डिनर में ये चीजें शामिल करें

1. रात के डिनर में आप सलाद, चावल फ्राई और हरी सब्जियां ले सकते हैं।
2. इसके अलावा आपको अगर नॉनवेज पसंद है, तो चिकन सूप या चिकन के साथ राइस या रोटी खा सकते हैं।
3. डिनर अगर आप हल्का करते है, तो इसमें आपको सलाद, दलिया, ओट्स, खिचड़ी और ऐसी ही चीजें खानी चाहिए।
4. रात को सोने से पहले आप एक गिलास गर्म दूध पी सकते हैं। इससे आपको थकान कम करने में मदद मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info